पहले dimensions सही करें
4000px की फोटो यदि केवल 1200px चौड़ी जगह पर दिखनी है, तो extra pixels बेकार size बढ़ाते हैं। पहले जरूरत के अनुसार resize करें।
फिर quality चुनें
JPG या WebP में मध्यम quality से शुरू करें। Text, चेहरा और किनारे zoom करके देखें। जरूरत हो तभी quality और कम करें।
सही format चुनें
फोटो के लिए JPG या WebP अच्छा रहता है। Screenshot, logo और साफ text के लिए PNG बेहतर हो सकता है, लेकिन file बड़ी हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या quality कम करने से image हमेशा खराब होती है?
JPG और lossy WebP में कुछ जानकारी हटती है, लेकिन हल्की compression सामान्य size पर दिख भी नहीं सकती। Preview देखकर फैसला करें।
20KB जैसी fixed size मिल सकती है?
Tool maximum target पाने की कोशिश करता है। बहुत छोटा target हो तो dimensions घटाने या format बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
क्या image upload होती है?
नहीं। Resize, compression और conversion आपके browser में होते हैं।
